रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 31अक्टूबर को राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ी भवन 21 वाँ राज्योत्सव के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय एवं पंडवानी के महान कलाकार चेतन देवांगन की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी भवन के सामने मोमिनपारा रायपुर में आकर्षक एवं मन मोहक पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8 बजे से 11.30 बजे किया गया। इस सांस्कृतिक जलसा सत्र के मुख्य अतिथि छसपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी.पी.चंद्राकर,विशेष अतिथि छसपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राज्य आंदोलन कारी अनिल दुबे थे एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि गीतकार, फिल्मकार रामेश्वर वैष्णव ने अध्यक्षता किया। लोकप्रिय पंडवानी गायक चेतन देवांगन ने अपना ओजस्वी और मन मोहक प्रस्तुति से तीन घंटा तक राजधानी में समा बांधकर स्रोताओं से ताली बजवाया।देवांगन जी ने पंडवानी गायन के आकर्षक भाव-मुद्रा और मन मोहक प्रस्तुति से स्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम में बाहर से आये कार्यकर्ता एवं मोहल्ला के सैकड़ों लोगों ने पंडवानी गायन का मजा लूटा।कार्यक्रम के अंत में छसपा के संगठन सचिव जागेश्वर प्रसाद द्वारा कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version