दुर्ग. भिलाई के कैम्प 2 में फिर एक बार हत्या का मामला सामने आया है। इस बार जमानत पर जेल से छूटकर आए आरोपी ने उसके खिलाफ गवाही देने वाले गवाह को धमकाने पहुंचा तो पिता-पुत्र ने मिलकर आरोपी की हत्या कर दी। धमकाने पहुंचे आरोपी सोनू और पुत्र के बीच आपस में हाथापाई हुई और फिर पिता-पुत्र ने चाकू से हमला कर सोनू रेड्डी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस पूरे मामले पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है

दरअसल सोनू बाबू रेड्डी छावनी के श्याम नगर कैंप 2 का रहने वाला है, जो पिछले 5 साल से हत्या के मामले में जेल में बंद था। जगन की हत्या के मामले में साल 2020 में सोनू रेडी के घर के सामने रहने वाले सुधाकर मोहरे की पत्नी इस केस में गवाही दी थी। वहीं सोनू और धन्ना मोहरे पहले अवैध शराब का कारोबार करते थे, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया था। वहीं हत्या के बाद सोनू जेल चला गया और धन्ना अकेले कारोबार करने लगा।

सोनू उर्फ बाबू रेड्डी पिछले दिनों ही हाईकोर्ट से जमानत पर 5 साल बाद छूटकर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह घर के सामने रहने वाले सुधाकर मोहरे के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी और सुधाकर को धमकाने लगा कि वह उसके खिलाफ किसी प्रकार की कोई गवाही न दे। इसी बीच सोनू रेड्डी के जेब में चाकू भी था। सुधाकर मोहरे और उसके पुत्र के साथ सोनू रेड्डी की जमकर वाद विवाद हो गया। गाली गलौज हुई, इसी बीच सोनू बाबू रेड्डी का चाकू जमीन पर गिर गया। तब सुधाकर मोहरे के पुत्र ने उसी चाकू से सोनू रेडी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही जमानत पर छूटे सोनू की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version