बेमेतरा। सरदा-लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र के 180 मजदूरों की 15 लाख रुपए मजदूरी भुगतान बकाया है। इस संबंध में फड़ प्रभारी व जिला विपणन अधिकारी से संतोजनक जवाब नहीं मिलने, व लगातार आश्वासन से मजदूरों में खासी नाराजगी है और उन्होंने बीते 20 दिनों से काम बंद कर दिया है। मजदूरों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा से कर, मजदूरी दिलाने की मांग की। इसके बाद राहुल टिकरिहा ने बेरला एसडीएम संदीप ठाकुर को मजदूरी भुगतान नही होने के कारण, कल मजदूरों के साथ धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करेंगे। मजदूरों ने बताया कि मजदूरी के लिए अधिकारियों से गुहार लगा लगाकर थक चुके हैं। लेकिन कही से भी राहत नही मिल रही है। अधिकारी राज्य से राशि नही मिलने की बात कहकर गोलमोल जवाब दे रहे हैं । अत: अब तक लंबित मजदूरी भुगतान न किये जाने पर कल दिनाँक 03.11.2020 मंगलवार को मजदूर राहुल टिकरिहा की अगुवाई मे सरदा रायपुर मार्ग पर चक्काजाम, धरना प्रदर्शन करेंगे। मजदूरों न बताया कि मार्ग पर आवश्यक सेवा वाहनों को किसी भी प्रकार से बाधित नहीं किया जायेगा।
पूर्व में जिलाधीश भी दे चुके है आश्वासन फिर भी नहीं मिल पाई है मजदूरी
पूर्व में धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर शिव अनंत तायल, जिला खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा, डीएमओ बीएल चन्द्राकर समेत अन्य अधिकारियो के साथ संग्रहण केंद्र पहुचे थे। यहां प्रभावित मजदूरों से जानकारी जुटाने के बाद, उन्हें सप्ताह भर के भीतर मजदूरी भुगतान का आश्वासन दिया था। किंतु अब तक भुगतान का अता पता नहीं। गौरतलब हो कि फड़ प्रभारी द्वारा मजदूरी पत्रक डीएमओ कार्यालय में भुगतान के लिए जमा कराया जाता है। इसके बाद डिमांड नोट मार्कफेड एमडी कार्यालय को भेजी जाती है। लेकिन इस मामले में डीएमओ बीएल चन्द्राकर की लापरवाही उजागर हुई है। डीएमओ द्वारा मजदूरी भुगतान के लिए डिमांड नोट राज्य कार्यालय नही भेजा गया, नतीजतन भुगतान बीते 6 महीनों से लंबित है । लापरवाही के लिए कलेक्टर ने डीएमओ को फटकार लगाते हुए, तुरन्त डिमांड नोट राज्य कार्यालय भेजने के निर्देश दिए।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे मजदूर, जिम्मेदार नही ले रहे सुध अब चक्काजाम को मजबूर….
180 मजदूरों में 100 महिलाएं है, जिन पर परिवार की जिम्मेदारी है । मजदूर पिंकी धीवर, खुशी धीवर, देवकी यादव ने बताया कि मजदूरी भुगतान नही होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा से शिकायत करने पर अधिकारियों ने सुध ली, अन्यथा कई शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
सैकड़ों मजदूरों का लाखों रूपए महीनों से बकाया, सभापति राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में कल चक्काजाम
Previous Articleटीवी दिखाकर समझाया, सुपोषण और कुपोषण का फर्क
