रेस्टोरेंट का बस गेट ही बचा

इंटरनेट की दुनिया में ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिनमें पूरी इमारत गायब है, और सिर्फ उसका फ्रंट गेट खड़ा रह गया है. वीडियो को X पर कई लोगों ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि मनाली में दुखद स्थिति. यहां का मशहूर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट बाढ़ के तेज़ पानी में बह गया. अब सिर्फ उसका फ्रंट गेट बचा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आग की तरह फैलते ही लोगों की भावनाएं भी उमड़ पड़ीं. उन लोगों को बड़ा दुख हुआ, जिन्होंने इस रेस्टोरेंट को देखा है या फिर खाना खाया है.

खौफनाक वीडियो पर रिएक्शन

वीडियो को देख किसी ने लिखा कि कुदरत के कहर के सामने सब कुछ क्यों धरा रह जाता है, वीडियो देख समझ लीजिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब यहां से गुजरते थे तो यकीनन ये जगह हमारे फेवरेट जगहों में से एक रही है. हालांकि कुछ लोगों ने ये भी कहा कि यकीनन नदी के इतने पास होटल बनाना मूर्खता थी, ये तो होना ही था. हिमाचल में मॉनसून में ऐसा कहर बरसा कि हर कोई सहम गया. शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े. यहां तक कि नाले- नदियां उफान पर हैं, और भूस्खलन से संपर्क मार्ग टूट रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version