एक किशोरी ने एक महिला को आंटी क्या कह दिया, उस पर तो मानो शामत आ गई। किशोरी के मुंह से अपने आपको आंटी कहलाना महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसे किशोरी की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार में त्योहारों के चलते भारी भीड़ थी। दोपहर को एक किशोरी से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशोरी ने सॉरी आंटी बोल दिया। आंटी शब्द सुनकर महिला भड़क गई। उसने खरीदारी छोड़कर किशोरी को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया। बीच बाजार में महिला और किशोरी में मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version