रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार बालक कल्याण समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की पदावधि आदेश दिनांक से तीन वर्ष के लिए होगी। समिति बाल गृह के परिसर में या जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा निश्चित किए गए स्थान पर सुनवाई और बैठक करेगी। रायपुर जिले में श्री सरवत हुसैन नकवी को बालक कल्याण समिति का अध्यक्ष और श्री रमेश कुमार देवांगन, कुमारी श्वेता रानी, श्री प्रेमलाल सिन्हा और श्री मोंटी राजपूत को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह धमतरी के लिए श्री गजानंद साहू को अध्यक्ष, बलौदाबाजार के लिए श्रीमती संध्या बाजपेयी को अध्यक्ष और श्रीमती वीणा वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। महासमुंद में श्रीमती सुनीता देवांगन अध्यक्ष और श्रीमती छाया चंद्राकर, श्री संदीप दीवान, श्री मुरारीलाल निर्मलकर सदस्य, गरियाबंद में श्री बैसाखू राम साहू और श्रीमती पूर्णिमा तिवारी सदस्य, दुर्ग में डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला अध्यक्ष और श्री रमाकांत देशमुख, श्रीमती मिसबा शिरीन हुसैन, श्रीमती प्रीति अजय बेहरा, श्रीमती श्रद्धा रानी सदस्य, राजनांदगांव में डॉ. श्रुति खरे अध्यक्ष, श्री चंद्रभूषण सिंह ठाकुर, श्रीमती इंदु साहू, श्रीमती सुनीता यादव और श्री राकेश सिंह राजपूत सदस्य, कबीरधाम में श्रीमती अंजना अध्यक्ष नियुक्त की गई है। इसी तरह बालोद में श्री कृष्णा साहू अध्यक्ष, श्रीमती शैल टांक सदस्य, बेमेतरा में श्री ओमप्रकाश चंद्राकर सदस्य, बिलासपुर में श्री असीम कुमार मुखर्जी अध्यक्ष, श्रंीमती वर्षा मिश्रा, श्रीमती रीता राजगीर, डॉ. श्रीमती आरती सिंह, श्री हेमंत कुमार चंद्राकर सदस्य, जांजगीर- चांपा में श्रीमती नम्रता पटेल अध्यक्ष, श्री मुरलीधर चन्द्रम, सुश्री संतोषी राठौर सदस्य, रायग? में डॉ.पुनीता राजलक्ष्मी अध्यक्ष, डॉ. ऋतु शर्मा सिंह, श्रीमती चंदना गुप्ता सदस्य, मुंगेली में श्री बृजेश कुमार उपाध्याय, श्री सलील पाण्डेय सदस्य, सरगुजा में श्री सुरेन्द्र कुमार अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार हरदहा, श्रीमती पूर्णिमा खरे सदस्य, सूरजपुर में सुश्री किरण बघेल अध्यक्ष, श्रीमती कविता सिंह, श्री राजेश शर्मा सदस्य, कोरिया में श्रीमती अंजली तिवारी अध्यक्ष, बलरामपुर में श्री ओमप्रकाश साव, श्री अयोध्या प्रसाद सदस्य, जशपुर में श्रीमती निर्मला जांग?े अध्यक्ष, श्रीमती डौली कुशवाहा, श्री सुभाष कुमार आर्यवर्ती सदस्य, बस्तर में श्री शैलेन्द्र दुबे अध्यक्ष, सुश्री मीना सिंह, श्रीमती सुनीता ठाकुर सदस्य, कांकेर में श्रीमती कल्पना धु्रव अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार पिपरैया, सुश्री सिरात्री निषाद, श्रीमती हेमलता वैष्णव सदस्य, कोण्डागांव में श्री बिंगुराम कोर्राम सदस्य, दंतेवाड़ा में श्री छत्र कुमार साहू अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता गोड़बोले सदस्य, बीजापुर में श्री अशोक कुमार तलांडी सदस्य, नारायणपुर में श्रीमती पूनम केशरा, श्री सोना राम साहू सदस्य और सुकमा में श्रीमती रेणुका सुना सदस्य नियुक्त की गई हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version