रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ग्राम बैलोदी प्रवास के दौरान गृहमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में ग्राम के सरपंच सचिव एवं अन्य ग्रामीणों के समक्ष गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपा गया। गृह मंत्री ने कहा कि हम इस बात पर विचार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सपरिवार काली पट्टी लगाकर एनपीएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्यालयों में एनपीएस विरोध दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर आज राकेश सिंह के साथ सरपंच सचिव एवं अन्य गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।
