बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भेल ही भारत में नहीं हैं लेकिन यहां के सारे त्योहार वो लॉस एंजिलस में भी मनाती हैं। करवा चौथ को भी प्रियंका चोपड़ा ने हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रिवाज के साथ मनाया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा चौथ व्रत की तस्वीरे भी शेयर की है। प्रियंक के पति निक जोनस ने भी सभी को करवा चौथ की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलस में हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों को शुभकामनाएं। इसके साथ ही पति निक के लिए आई लव यू भी लिखा है। वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है, सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा, खुशकिस्मत हूं कि उनकी खूबसूरत वाइफ घर पर हैं। प्रियंका चोपड़ा तस्वीर में लाल साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने हाथ में चांदी की थाली ली है और पीछे शिव भगवान की मूर्ति है। प्रियंका की तस्वीरों पर उनके फैम्स बहुत कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गई है। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला करवा चौथ मनाया था। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उनकी फोटो शेयर की थी। प्रिंयका के अलावा करवा चौथ की शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिल्पा भी लाल रंग की साड़ी में करवा चौथ में दिखीं। सारी अभिनेत्रियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करवा चौथ की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्टर राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। प्रियंका बॉलीवुड की लास्ट फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
