भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अमरीका में चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। वहां डोनाल्ड ट्रंप को लोगों ने कोरोना के मुद्दे पर घेरा। वे लडख़ड़ा गए। लेकिन भारत में पीएम मोदी ने सही समय पर सही निर्णय लेकर देश को बचा लिया। कोरोना काल में एनडीए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस ने जब भारत में दस्तक दी और लॉकडाउन लगा तो देश में टेस्ट के लिए सिर्फ एक ही लैब थी। लेकिन दिन रात परिश्रम करके आज हम देश में रोज करीब 15 लाख टेस्ट कर पा रहे हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन लगाकर सरकार ने संकट से लडऩे की तैयारी की। आज देश में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट और वेंटिलेंटर बनाए जा रहे हैं। बता दें कि अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में कोरोना संकट चुनावी मुद्दा बना था। अमरीका में कोरोना से लडऩे को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की लगातार आलोचना हो रही है। जेपी नड्डा ने दरभंगा की सभा में राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में आ गया है। बाहुबल से निकलकर विकास बल की ओर जा रहा है। लूटराज से निकलकर डीबीटी की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो? इसका जवाब देते हुए उन्?होंने कहा कि सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे, तो कहां करेंगे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
