रायपुर । 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट में केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का दबदबा रहा। केरल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और तीनों इवेंट में विजेता का खिताब हासिल किया।

तीन दिनों से चल रहे आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन आज पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा सचिव व पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन व जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव थे।
उन्होंने कहा कि बैडमिंटन ऐसा खेल है जिसे हर कोई एक न एक बार जरूर खेला होगा। यहां हुए खेल के प्रदर्शन को देखकर बचपन याद आ गया। विद्युत कंपनियों की यह अच्छी परंपरा है कि हर राज्य खेल गतिविधि करते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। उससे बिजली कर्मियों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। वे अपने शरीर को चुस्त-दुरूस्त और फिट भी रख पाते हैं।

  समापन समारोह की अध्यक्षता उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने की । विशेष अतिथि के रूप में पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर के साथ ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष व कार्यपालक निदेशक श्री केएस मनोठिया, केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एमएस चौहान,

कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम, मुख्य अभियंता श्री संजीव सिंह सहित कार्यपालक निदेशक-मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे।

ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेंट्रल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी किया, जिसमें 10 राज्यों के 65 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

टीम इवेंट में केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड विजेता रहा। उपविजेता तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन रही। तीसरे स्थान पर कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन रही।

मेन्स डबल में केरल के श्याम प्रसाद व विष्णु राजेंद्रन विजेता रहे। दूसरे स्थान पर आन्ध्रप्रदेश के बी उदय भास्कर व के संकेश तथा तीसरे स्थान पर तेलंगाना के बी कृष्णकांत व के दिनेश रेड्डी रहे।

मेन्स सिंगल में केरल के श्याम प्रसाद प्रथम व अजय सतीश नायर द्वितीय रहे। तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के अविनेश पाठक ने बाजी मारी।

इस तरह तीनों इवेंट में केरल के खिलाड़ियों ने पहला स्थान बनाये रखा।

आभार प्रदर्शन कमेटी के सचिव श्री राजेश सिंह ने कियाव मंच संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने किया।

पूरे टुर्नामेंट में चीफ रेफरी रहे श्री प्रताप भट्टाचार्य व मैच कंट्रोरल गुरदीप सिंह तथा अंपायर हेम पांडेय, घनश्याम सोनी, आदित्य भट्टाचार्य, अनुराग डे व श्रीराम यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

देशभर के विद्युत कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों के बीच खेल को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड विभिन्न टूर्नामेंट का आयोजन करती है, जिसमें इस बार छत्तीसगढ़ को आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट की जिम्मेदारी मिली। इसमें कर्नाटका पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड, कर्नाटका पॉवर कार्पोरेशन, तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन लिमिडेट, यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, आंध्रप्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड, तेलंगाना ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड, असम स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड की टीम ने हिस्सा लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version