रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सेवानिवृत्त विकलांग सैनिक ऑपरेटर श्री मनोज कुमार को स्वचलित इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश की खातिर सैनिक अपने जीवन की परवाह नहीं करते हुए सर्वोच्च वीरता दिखाते हैं। देश और समाज का भी यह कर्तव्य है कि वह भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की चिंता करें और हरसंभव मदद करें। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो एवं संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक एयर कमोडोर ए.एन. कुलकर्णी (से.नि.) उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह व्हीलचेयर दानदाता एस.एन. गोयल के माध्यम से दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version