शिक्षा का अलख जगा रहे शिक्षक एवं शिक्षा सारथी मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के हाथों सम्मानित…

अमलेश्वर (पाटन)। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ ग्राम अमलेश्वर में शिक्षा सारथियों का सम्मान समारोह पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि शिक्षा सारथी सम्मान समारोह आशीष वर्मा (ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के मुख्य आतिथ्य, सरपंच नंदिनी पठारी की अध्यक्षता एवं मोरध्वज (मोनू साहू) सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती रेवती दयानन्द सोनकर जनपद सदस्य पाटन, टी.आर.जगदल्ले विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैल चित्र में पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार के साथ हुआ। पश्चात अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता से किया गया एवं सम्मान में स्वागत गीत कु.परिधि शर्मा, राधिका यदु, सागर यदु, धारिणी, धनिका, वासु द्वारा प्रस्तुत किया गया।

स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि कोरोना के वैश्विक महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए राज्य शासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए ऑनलाइन एवम ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। बच्चे मोहल्ला पढ़ाई केंद्र में पढ़ाई कर रहे हैं तथा शिक्षक एवम शिक्षा सारथी बच्चों की पढ़ाई में लगातार मदद कर रहे हैं, स्कूल भले ही बन्द है किंतु बच्चों की पढ़ाई निरन्तर जारी है, उन्होंने बताया कि पाहन्दा संकुल के अधीनस्थ ग्राम पंचायत अमलेश्वर में-शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर, शासकीय प्राथमिक डीह, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बजरंगपारा अमलेश्वर, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमलेश्वर द्वारा 33 मोहल्ला केंद्र संचालित है तथा 47 शिक्षा सारथी अपनी नि:शुल्क सेवा बच्चों की पढ़ाई हेतु दे रहे हैं। पूरे संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ 65 मोहल्ला केंद्र संचालित है एवं 88 शिक्षा सारथी सहयोग दे रहे हैं। संकुल के अधीनस्थ 8 प्राथमिक, 5 उच्च प्राथमिक, 2 हायर सेकेंडरी स्कूल में दर्ज सभी बच्चों को ऑनलाइन एवम ऑफलाइन पढ़ाई से जोडऩा लक्ष्य है जिसके अनुरूप निरन्तर प्रयास जारी है। मुख्य अतिथि के आसन्दी से आशीष वर्मा (ओएसडी मुख्यमंत्री) ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनूठी पहल करते हुए पढ़ई तुंहर दुआर ऑनलाइन पढ़ाई एवम ऑफलाइन पढ़ाई-मोहल्ला पढ़ाई की शुरुआत की है जो बच्चों की पढ़ाई को निरन्तर जारी रखने एवम शिक्षा के स्तर को बरकरार रखने सशक्त माध्यम है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवम संकुल शैक्षिक समन्वयक के मार्गदर्शन में शिक्षक एवम शिक्षा सारथी विषम परिस्थितियों में भी अपना अमूल्य समय देकर शिक्षा का अलख जगा रहे हैं जो सराहनीय है।

उन्होंने संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले ने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देने वाले शिक्षकों एवम शिक्षा सारथियों की प्रशंसा की एवम कहा कि पाटन विकासखण्ड प्रारम्भ से ही शिक्षा के प्रति जागरूक रहा है एवम इस विषम परिस्थिति में समुदाय का सहयोग बच्चों की पढ़ाई में मिल रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने शासन द्वारा शुरू किए गए वैकल्पिक व्यवस्था ऑनलाइन पढ़ाई एवम ऑफलाइन पढ़ाई को अभिनव पहल बताया तथा संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए संकुल शैक्षिक समन्वयक की बधाई दी । ग्राम पंचायत अमलेश्वर के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर, शासकीय प्राथमिक शाला डीह, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बजरंगपारा अमलेश्वर, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमलेश्वर के बच्चों को मोहल्ला पढ़ाई केंद्र के माध्यम से पढ़ाने वाले 47 शिक्षा सारथियों का सम्मान साल श्रीफल, पेन, प्रशस्ति पत्र, एवं उपहार भेंटकर अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन ललित कुमार बिजौरा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेहत्तर वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन), सगरी जे.पी.पांडे संकुल प्राचार्य, श्रीमती नीता गुप्ता प्राचार्य एचएसएस अमलेश्वर, जैनेन्द्र कुमार गंजीर संकुल समन्वयक बालक पाटन, संतोष शर्मा शिक्षक, श्रीमती किरण चन्द्राकर, श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर, जीवनन्दन वर्मा, उमेश साहू, धर्मेंद्र साहू, पोखराज गोस्वामी, बलदाऊ गेन्द्रे सचिव, श्रीमती नीलिमा ठाकुर, कल्पना शर्मा, डमेश्वरी बंछोर, उषा वर्मा, सीमा अनन्त, सरोज ठाकुर, शालिनी देवांगन, वंदना तिवारी, मंजूलता चन्द्राकर, सीमा दीवान, व्ही .शर्मा, प्रदीप सिन्हा, सीमा दीवान, गंगोत्री नायक, अभिलाषा ठाकुर, मंजू ठाकुर, आशा साहू, रश्मि सिंह, ममता शुक्ला, भगवती पटेल, रूपेंद्र वर्मा, केमेश्वरी बघेल, जया ठाकुर, नेहा शर्मा, भानुप्रिया दुबे, राहुल चन्द्राकर, लालिमा चन्द्राकर, पूर्णिमा वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, उपसरपंच, पंचगण, शाला प्रबन्धन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोविड–19 नार्म्स का पालन किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version