गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा का सामना विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा चूंकि दोनों ने बुधवार को क्वालीफिकेशन दौर में अलग अलग अंदाज में फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया. चोपड़ा ने ग्रुप ए में पहले ही थ्रो में 84 . 50 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क पार किया जबकि नदीम ने ग्रुप बी में तीसरे और आखिरी प्रयास में 85 . 28 मीटर थ्रो फ्रेंका.
भारत के सचिन यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है जिन्होंने 83 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए में छठा और कुल दसवां स्थान हासिल किया. भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ग्रुप ए और ग्रुप बी को मिलाकर 37 प्रतियोगियों में क्रमश: 28वें और 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए.
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक मुकाबले का फाइनल भारतीय समयानुसार आज, 18 सितंबर को दोपहर 3:53 बजे से शुरू होगा भारतीय फैंस इस मुकाबले को कई तरीकों से देख सकते हैं:
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
टीवी पर यहां देख सकेंगे मुकाबला: भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 2 चैनल पर किया जाएगा. भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स 2 पर देख सकेंगे.
नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की होगी नज़र
भाला फेंक में भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नज़र होगी, क्योंकि वह अपने खिताब को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. चोपड़ा ग्रुप ए में सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिये उतरे थे और क्वालीफिकेशन का 84 . 50 मीटर का आंकड़ा छूने के साथ सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने आज होने वाले फाइनल में जगह बनाई तिसमें जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87 . 21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाई कर लिया.

