पाटन। वैसे तो दीवाली 14 नवंबर को है पर पाटन में आज से ही राजनीतिक दिवाली चालू हो जाएगा क्योंकि 7 नवंबर से छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में 11 नवंबर तक अपना दौरा कार्यक्रम निर्धारित किए है। इस बीच मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रभारियों से मिलकर अपने पार्टी को भी मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं पर पाटन क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी इस दौरे को लेकर काफी उत्सुकता एवं उत्साह है। लोग सीएम से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपने गांव की समस्याओं के साथ अपने निजी समस्याओं व मांगों पर भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है क्योंकि कोरोना वैश्विक महामारी का संक्रमण काल के कारण से मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र में पिछले कुछ महिनों से इस क्षेत्र में दौरा नहीं हो पाया है। इसलिए क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं में भारी उत्साह का माहौल है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू, सेक्टर प्रभारी उमेश साहू, डोमन यादव, ओमप्रकाश साहू, धर्मेन्द्र साहू, राम कुमार साहू, युगल साहू, परस साहू ने बताया कि सभी सेक्टर प्रभारी अपने अपने गांव व क्षेत्र में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये ठोस तैयारी में जुट गये हैं।
पाटन में राजनीतिक दिवाली शुरू…!, आगामी पांच दिनों तक क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
