प्रदेश साहू संघ के नशामुक्ति जनजागरण महाअभियान में शामिल हुए गौसेवा आयोग के अध्यक्ष
साहू समाज के सामाजिक कार्य लोगों के लिए प्रेरणादायक: हिरवानी
जशपुर के बगीचा, बलरामपुर के रामानुजगंज आैर सरगुजा में चरणबद्ध पदयात्रा का हुआ आयोजन
रायपुर। प्रदेश साहू संघ द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति जनजागरण महाअभियान का दूसरा चरण सरगुजा संभाग से शुरु हुआ। जशपुर जिले के बगीचा, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज आैर सरगुजा में लगातार तीसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में चरणबद्ध पदयात्रा का आयोजन किया गया।
प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि रामानुजगंज में आयोजित कार्यक्रम में राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नशा, नाश का सबसे बड़ा कारण है इसलिए इससे दूर रहना ही लोगों के लिए हितकर है। उन्होंने कहा कि नशा न सिर्फ एक घर, एक परिवार को खराब करता है बल्कि पूरे समाज को खराब करने अपनी भूमिका निभाता है। इसलिए जितना हो सके नशे से दूर रहें। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि साहू समाज ने समाज सुधार की दिशा में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज पूरे छत्तीसगढ़ में न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि अन्य समाज के लोगों द्वारा किया जाने वाले सामूहिक विवाह की शुरुआत सबसे पहले साहू समाज द्वारा की गई थी। यह आज सभी समाजों के महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजनों में शामिल हो गया है। कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि साहू समाज नशामुक्ति जनजागरण अभियान के माध्यम से समाज सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका तात्कालिक परिणाम भले ही न दिखे लेकिन आगे इसका सुखद परिणाम होगा हमें पूरा विश्वास है। अभियान के संयोजक आैर युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि युवाआें को नशे से दूर करना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। नशा सस्ता आैर या महंगा हर वर्ग के लोगों को आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसलिए इसके खिलाफ अभियान बहुत जरूरी है। बगीचा में आयोजित सभा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा बनारसी लाल गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता,नंदलाल गुप्ता, प्रयागराज साहू, कमलकांत साहू तथा रामानुजगंज में आयोजित सभा आैर पदयात्रा में मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा के उपाध्यक्ष लखन साहू, गढ़वा जिला झारखंड के उदय गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रमेश साहू, राम सेवक गुप्ता, संतोष गुप्ता, चन्द्रभूषण गुप्ता, अविनाश गुप्ता, विनीत गुप्ता, चमरू प्रसाद गुप्ता, बंशीधर गुप्ता, महेंद्र गुप्ता के साथ रामानुजगंज बलरामपुर जिले एवं तहसील के साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पदयात्रा के साथ संकल्प भी दिलाया
कार्यक्रम के दौरान चरणबद्ध पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसके तहत रामानुजगंज-बलरामपुर में समाज के लोगों ने कदम से कदम मिलाकर नशे खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजिक जनों को जागरूक करते हुए नशा मुक्ति हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version