डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 77 वर्षीय जोसेफ आर बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका में एक बड़ा राजनीतिक पलटवार किया. जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता बनकर उभरे हैं. ट्रंप को हराकर बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं. वह 20 जनवरी 2021 को शपथ लेंगे. लगभग 160 साल पहले इस समय के आसपास अब्राहम लिंकन अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए थे. ऐसा नहीं है कि यह कामयाबी जो बाइडेन ने अपने पहले प्रयास में पा ली है. बाइडेन को साल 1988 2008 में राष्ट्रपति पद की दौड में नाकामी मिली थी.

जो बाइडेन ने ट्रंप को दी करारी शिकस्त, होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति

राष्ट्रपति बनने का सपना संजोये डेलावेयर से आने वाले दिग्गज नेता बाइडेन को सबसे बडी सफलता उस समय मिली, जब वह दक्षिण कैरोलीना की डेमोक्रेटिक पार्टी प्राइमरी में 29 फरवरी को अपने सभी प्रतिद्वंद्वी को पछाडकर राष्ट्रपति पद की दौड में जगह बनाने में कामयाब रहे. वाशिंगटन में 5 दशक गुजारने वाले बाइडेन अमेरिकी जनता के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा थे, क्योंकि वह दो बार तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उप राष्ट्रपति रहे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version