सिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म पुरस्कार सम्मानित कलाकार पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. मिर्जापुर में गुरुवार सुबह 4.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी. कुछ दिन पहले उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. उनकी बेटी नम्रता ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वह मिर्जापुर में घर पर ही थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है.
कहां होगा छन्नूलाल का अंतिम संस्कार?
पंडित छन्नूलाल का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह मिर्जापुर से 11 बजे तक वाराणसी लाया जाएगा. दिन में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 7 बजे बनारस में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

