रायपुर।

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में 43 करोड़ 87 लाख रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम राखी में एक करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित विद्यालय भवन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण शामिल है। मंत्री डॉ. इस मौके पर कई विकास कार्यो की घोषणा भी की।
    डॉ. डहरिया ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया। किसानों के प्रति कर्ज माफी में कोई सिलिंग नहीं की गई। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के धान को वाजिब मूल्य में खरीदकर किसानों की हित में काम किया। उन्होने कहा कि श्री भूपेश बघेल की सरकार पुरखों के बताये हुए मार्ग पर चलकर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग सहित सभी वर्गो के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। श्री बघेल की सरकार ने प्रदेश के किसानों, गरीबों, मजदूरों और व्यापरियों के हित में कारगर नीति बनाई है। राजीव गांधी किसाान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और नयी औद्योगिक नीति के माध्यम से लोगों को लाभान्व्ति किया है। इसी का परिणाम है कि आज देश में आर्थिक मंदी के बावजूद भी राज्य में इसका कोई प्रभाव नही है।
    मंत्री डॉ. डहरिया ने इन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आरंग क्षेत्र के विकास के लिये बजट की कोई कमी नही है। क्षेत्र का विकास होगा तो लोगो के लिए सुविधाएं भी बढ़ेगी। सड़के बनेंगी, तो आवागमन की सुविधा होगी, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी भवन बनेंगे तो बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सामुदायिक भवन और पंचायत भवनों में लोग अपने गांव व क्षेत्र के विकास के लिये नियम और नीति बनायेंगे और प्रदेश तथा देश के विकास में सहभागी बनेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version