27 अक्टूबर से कार्यक्रम शुरूछत्तीसगढ़, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंसुला में ‘श्रीमन् महा गणेश महायज्ञ’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 27 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 05 नवंबर, 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को होगी और समापन कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर होगा।कार्यक्रम विवरण के अनुसार, 27 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का आरंभ होगा। इसके बाद प्रतिदिन यज्ञ, हवन, आरती और विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इन 10 दिनों के दौरान, श्री श्री 1008 श्री राजीव लोचन दास जी महाराज द्वारा भव्य संगीतमयी श्री रामकथा का भी आयोजन किया गया है, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी।यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विविध संतों द्वारा प्रवचन भी दिए जाएंगे। 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विराट संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 05 नवंबर, 2025 को पूर्णाहुति और महाभण्डारा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन समस्त ग्रामवासी अंसुला एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है।

