रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम बोरेन्दा में गांव की सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक सिंचाई योजना का निर्माण 3.30 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। इस योजना से गांव के 217 किसानों को मिलेगा लाभ। ग्रामीणों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने खारुन नदी के बांये किनारे में तटबंध निर्माण की स्वीकृति दी, इसके बनने से नदी से होने वाले कटाव से मिलेगी मुक्ति। श्री बघेल ने ग्राम चुलगहन और ओदरागहन में सोलर सामुदायिक योजना की स्वीकृत भी दी।
Previous Articleपाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का सघन जनसंपर्क, केसरा में बाड़ी निरीक्षण किया…
Next Article गलती से भी धनतेरस के दिन ना खरीदे ये चीजें, वरना…
