दीपिका पादुकोण भारत सरकार की ‘मेंटल हेल्थ एम्बैसडर’ बनी हैं। एक्ट्रेस को स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर के तौर पर चुना है। जेपी नड्डा के साथ दीपिका की एक तस्वीर भी शेयर की गई है।

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’ चुना गया है। यह एक बड़ा कदम है, जो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरुकता फैलाने और इस मुद्दे को सार्वजनिक स्वास्थ्य का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक्टर और ‘द लीव लव लाफ’ (LLL) फाउंडेशन की फाउंडर दीपिका पादुकोण को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा देश की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ चुना गया है। यह कदम मंत्रालय द्वारा देश में मेंटल हेल्थ के लिए और ज्यादा सही माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मेंटल हेल्थ को पब्लिक हेल्थ का एक अहम हिस्सा बताने में मदद

इस मौके पर जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भारत में मेंटल हेल्थ के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, इन विषयों पर आम चर्चा को बढ़ावा देने और मेंटल हेल्थ को पब्लिक हेल्थ का एक अहम हिस्सा बताने में मदद करेगी।

‘हमारे देश के मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए तैयार हूं’

दीपिका पादुकोण ने इस बाते में कहा ‘मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए पहली बार मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर बनने का बहुत बड़ा सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने मेंटल हेल्थ की देखभाल को प्राथमिकता दी है। मैं मंत्रालय के साथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ाने और हमारे देश के मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए तैयार हूं।’

अपने नए रोल में, दीपिका पादुकोण मंत्रालय के साथ मिलकर यह काम करेंगी

– मेंटल हेल्थ के बारे में जागरुकता बढ़ाना और इसके साथ जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना।
– लोगों को मदद लेने और रोकथाम के उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
– टेली-MANAS (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) और दूसरे सरकार द्वारा लागू किए गए मेंटल हेल्थ संसाधनों को बढ़ावा देना।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version