दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने भी कमाल किया और अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया. इसी के साथ भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी है. भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर 518 रन बनाए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने 175, कप्तान गिल ने 129, नीतीश कुमार रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44 रन बनाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन दो विकेट के नुक़सान पर 318 रन बनाए थे. भारत ने पहले दिन साई सुदर्शन (87) और केएल राहुल (38) के विकेट गंवाए थे.
वेस्ट इंडीज़ की ओर से जोमेल वारिकल ने तीन, जबकि कप्तान रोस्टन चेस ने एक विकेट लिए. इनके अलावा कोई भी गेंदबाज़ विकेट हासिल नहीं कर सका है. दो मैचों की टेस्ट सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे है. पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज़ को पारी और 140 रन से हराया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version