रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में कांकेर जिले के गायत्री महिला स्वसहायता समूह तथा रानी दुर्गावती महिला स्वसहायता समूह के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और राज्यपाल को गोबर के बनाए दीये भेंट स्वरूप दिए। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि यह कार्य सराहनीय है। आप गोबर के उत्पाद बनाकर पर्यावरण का संरक्षण कर रही हैं। महिलाओं ने राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा गत वर्ष भी गोबर के दीये बनाए गए थे, जिससे समूह को 30 से 35 हजार रूपए की आमदनी हुई थी। इस वर्ष भी गोबर से दीये बनाए जा रहे हैं और समूह से जुड़े परिवारों द्वारा इन्हीं दीये का उपयोग किया जा रहा है।
गोबर के उत्पाद बनाकर स्वसहायता समूह पर्यावरण का संरक्षण कर सराहनीय कार्य कर रही-सुश्री उइके
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
