राज्य शासन ने निगम-मंडलों में नियुक्त किए गए 35 प्रमुखों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश गुरूवार को जारी किया है। इनमें 13 को कैबिनेट मंत्री और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री का इन्हें मिला दर्जा
मंत्री में जिनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, उनमें प्रमुख रूप से अनुराग सिंह देव (अध्यक्ष, गृह निर्माण मंडल), भूपेंद्र सवन्नी (अध्यक्ष, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण), चंदूलाल साहू (अध्यक्ष, भंडार गृह निगम), केदार नाथ गुप्ता (अध्यक्ष, सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर), नीलू शर्मा (अध्यक्ष, पर्यटन मंडल), राजा पांडेय (अध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम), राजीव अग्रवाल (अध्यक्ष, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड), राकेश पांडेय (अध्यक्ष, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड) शामिल हैं। इसके अलावा रामप्रताप सिंह (अध्यक्ष, भवन एवं अन्य संरचना कर्मकार कल्याण मंडल), राम सेवक पैकरा (अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम), संजय श्रीवास्तव (अध्यक्ष, स्टेट सिविल सप्लाइज़ कार्पोरेशन), सौरभ सिंह (अध्यक्ष, खनिज विकास निगम), श्रीनिवास राव मद्दी (अध्यक्ष, राज्य बेवरेजेज़ कार्पोरेशन लिमिटेड) और अमरजीत सिंह छबड़ा (अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग) भी शामिल हैं।

राज्य मंत्री का इन्हें मिला दर्जा
राज्य स्तर के मंत्री की श्रेणी में भरत लाल मटियारा (अध्यक्ष, महुआ कल्याण बोर्ड), चंद्रशेखर चन्द्रकार (अध्यक्ष, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम), चन्द्रकांति वर्मा (उपाध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड), दीपक महस्के (अध्यक्ष, मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड), ध्रुव कुमार मिर्घा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार बोर्ड), जितेंद्र कुमार साहू (अध्यक्ष, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड), डॉ. लखन लाल धीवर (उपाध्यक्ष, महुआ कल्याण बोर्ड) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लोकेश कवडिया (अध्यक्ष, नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम), मोना सेन (अध्यक्ष, फिल्म विकास निगम), नंदकुमार साहू (अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण), प्रफुल्ल विश्वकर्मा (अध्यक्ष, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड), प्रहलाद रजक (अध्यक्ष, राज्य रजककार विकास बोर्ड), संदीप शर्मा (अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग) और शालिनी राजपूत (अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड) समेत 22 शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version