छत्तीसगढ़ राज्य की मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.के.के.ध्रुव ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 38 हजार से अधिक मतों से पराजित कर इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी को 83,372 मत मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 45,240 मत ही प्राप्त हुए। मरवाही विधासभा सीट के लिए आज सुबह आठ बजे शासकीय गुरुकुल विद्यालय में मतों की गिनती शुरू की गई। इस सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। वैसे15 दौर की गिनती के बाद कांग्रेस के के.के. ध्रुव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंभीर सिंह से करीब 28 हजार मतों से लीड लेकर निर्णायक बढ़त बना चुके थे। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के ध्रुव और भाजपा के डॉक्टर गंभीर सिंह के था। गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाला मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास थी। बीते 29 मई को अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त थी। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 69 सीट, भारतीय जनता पार्टी के पास 14 सीट, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पास चार सीट तथा बहुजन समाज पार्टी के पास दो सीटें हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
