राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआइपी चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मनोज कुरें के रूप में हुई है, जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
घटना के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रतिमा की पुनस्र्थापना की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए इलाकें के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपित को पकड़ लिया। प्रशासन ने देर रात ही थनौद से नई प्रतिमा मंगवाई और सुबह वीआइपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की पुन: स्थापना का कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दे और कानून व्यवस्था बनाए नखें।
