रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कैरियर डेवलपमेन्ट सेन्टर द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना, हैदराबाद, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी, हैदराबाद एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के सहयोग से व्यवसाय के अवसर एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने वेबिनार में उपस्थित विद्यार्थियों को ‘कृषि में व्यवसाय के अवसर तथा व्यक्तित्व विकासÓ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं, इससे आप अपनी आजीविका प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी आजीविका उपलब्ध करा सकेंगे। इससे आप अपना पारिवारिक व्यवसाय स्थापित करने में सफल होंगे और आपकी आगामी पीढ़ी के लिए भी आजीविका की व्यवस्था हो जाएगी। डॉ. पाटील ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे नौकरी के पीछे न भागें, और शिक्षा के दौरान अर्जित ज्ञान का उपयोग अपनी आजीविका के लिए व्यवसाय एवं उद्यम स्थापित करने के लिए करें। व्यक्तित्व विकास विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. पाटील ने कहा कि किसी भी नौकरी के साक्षात्कार में आप शामिल होते हैं तो आपकी शैक्षणिक योग्यता तथा अर्जित ज्ञान के अलावा आपका व्यक्तित्व, आपका बातचीत करने का तरीका, हाव-भाव, भाषा शैली आदि भी काफी मायने रखती है। अत: व्यक्तित्व विकास की विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका है। कमल कुमार, सलाहकार, धानुका एग्रीटेक लिमिटेड, गुडग़ांव ने कृषि संगठनों की भूमिका एवं अपेक्षाएं विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। इसी प्रकार डॉ. अमित त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जियोलाईफ एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट लिमेटेड, मुम्बई द्वारा कोविड-19 एवं कृषि उद्योग की चुनौतियां तथा अवसर विषय पर प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं कार्यक्रम के आयोजन सचिव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. एस.एस. टुटेजा ने उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसिचव, डॉ. प्रभाकर सिंह, लेखानियंत्रक, वी.के. खलखो, निदेशक शिक्षण डॉ. एम.पी. ठाकुर, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ. एस.एस. राव सहित अनेक कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version