अफगानिस्तान में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 534 घायल हो गए। भूकंप का केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमिटर दूर स्थित था। यह रात 12:59 बजे 28 किलोमिटर की गहराई पर आया था। भूकंप के कारण ऐतिहासिक नीली मस्जिद को क्षति पहुंची है। बदख्शां प्रांत में शहर-ए बोजोर्ग जिले में 800 घर आंशिक या पूरी तरह से नष्ट हो गए। ज्यादातर घायलों को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि बचाव और आपातकालीन सहायता दल प्रभावित प्रांतों में पहुंच गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version