राजधानी में शुक्रवार से हल्की ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 ड्रिगी तक गिरेगा। इससे पहाड़़ी इलाकों में ज्यादा ठंड बढ़ेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास कम होगा।
राजधानी में गुरूवार को बादल छाए थे, इसलिए अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से आधा डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में यह सबसे ज्यादा तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 13 डिग्री रहा। नवंबर का पहला सप्ताह खत्म होने वाला है और ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान एक से साढ़े 3 डिग्री तक ज्यादा है। अंबिकापुर, दुर्ग व राजनांदगांव में सामान्य से कम है। अमूमन ठंडा रहने वाला पेंड्रारोड में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम शुष्क रहेगा इसलिए रात का तापमान गिरेगा। दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आएगी। राजधानीवासियों को गुलाबी ठंड के लिए दिसंबर का इंतजार करना होगा। अंबिकापुर का जो न्यूनतम तापमान अभी है, राजधानी में दिसंबर में रहता है। यानी अंबिकापुर में अच्छी खासी ठंड पड़ रही हैै।
राजधानी में आज से बढ़ सकती है हल्की ठंड, 2 डिग्री गिरेगा तापमान
Previous Articleयादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक,डांगी हटे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

