इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Numeros Motors ने n-First इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसका डिजाइन इटली की फर्म Wheelab के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए प्राइस 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में राउंड हेडलैम्प के साथ स्मॉल एप्रन दिया गया है। n-First का फ्रंट स्पोर्टी लुक देता है। इसके रियर में सिंपल डिजाइन है जो दो-पीस सीट के साथ है। इसमें 16 इंच व्हील्स दिए गए हैं। यह दो कलर्स – Pure White और Traffic Red में उपलब्ध होगा। n-First में चेन ट्रांसमिशन के साथ 1.8 kW मोटर है। इसके 2.5 kWh वाले वेरिएंट को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग छह घंटे लगते हैं।

n-First की IDC रेंज लगभग 109 किलोमीटर तक की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी पैक और पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडस्ट किए जा सकने वाले डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दी गई हैं। n-First की टॉप स्पीड 70 kmph की है। इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए ओवर-द-एयर अपडेट दिए जाएंगे। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto ने पहला स्थान दोबारा हासिल किया है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version