अमलेश्वर(भोथली)। ग्राम पंचायत भोथली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरदिहा साहू समाज भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए हैं, इसी के साथ ही सीसी रोड निर्माण के लिए भी 5.20 लाख रुपये की राशि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत किए हैं। सी सी रोड का निर्मान बस्ती पारा से पंचराम निषाद के घर से नया आबादी पारा तक की जानी है, जिससे ग्राम वासियों को बरसात के दिन में होने वाली कीचड की परेशानी से भी मुक्ती मिलेगी। उक्त दोनों माँग के पूरा होने से हरदिहा साहू समाज के लोगो के साथ ही ग्राम वासियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त किए हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती गौरी (हीरालाल) साहू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके ओएसडी आशिष वर्मा का उक्त दोनों माँग को पूरा किये जाने पर अपना आभार व्यक्त किये है।
