इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स अब अगले सीजन के लिए टीम में बड़ा बदलाव करने जा रही हैं। राजस्थान की टीम आईपीएल-2025 में नौंवे स्थान पर रही थी। रिपोर्ट के तहत, राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपरकिंगस के ऑलराउडंर रवींद्र जडेजा संग बदलने जा रही हैं। ऐसे में आईपीएल-2026 में संजू सैंमसन चेन्नई और रवींद्र जडेजा रास्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

रॉयल्स ने रखी एक अनोखी शर्त
चेन्नई और राजस्थान के अधिकारियों के बीच बातचीत हो चुकी हैं। हालंकि रॉयल्स की एक शर्त ने इस डील पर संशय पैदा कर दिया हैं। रॉयल्स ने सीएसके से कहा है कि संजू सैंमसन के बदले में उसे जडेजा के अलावा एक और खिलाड़ी चाहिए। रॉयल्स ने जडेजा के अलावा दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को भी देने की मांग की हैं।