हरियाणा के फरीदाबाद के धौज क्षेत्र से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर तगा गांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को यहां पर एक दूसरे घर से 2,563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.सुबह से ही फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त रेड इस घर में जारी थी. जांच में सामने आया है कि यह घर डॉ. मुजामिल ने किराए पर लिया हुआ था. यह घर एक मौलाना का है, जिसे पुलिस ने आज सुबह ही हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और इसका नेटवर्क किससे जुड़ा हुआ है. सीपी फरीदाबाद सत्येंद्र कुमार के मुताबिक अभी ऑपरेशन चल रहा है. जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में क्राइम ब्रांच और जम्मू कश्मीर पुलिस पिछले 4 घंटे से एक घर के आसपास ही डेरा डालकर बैठी हुई है. बताया जा रहा है कि फरीदाबाद पुलिस ने बरामद सामान के लिए एक मालवाहक टेम्पो मंगाया है जिसे घर के पीछे खड़ा करके उसमें बरामद माल रखा जा रहा है, इससे पहले, फतेहपुर तगा गांव में रविवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसमें एक कश्मीरी डॉक्टर मुजामिल के किराये के कमरे से 360 किलो अमोनिटम नाइट्रेट मिला था. यह कमरा मौलाना को आरोपी किराये पर दिया था.
अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में हरियाणा, यूपी और जम्मू एंवं कश्मीर राज्यों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में आरिफ निसार डार उर्फ साहिल – निवासी नवगाम, श्रीनगर, यासिर-उल-अशरफ – निवासी नवगाम, श्रीनगर, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद – निवासी नवगाम, श्रीनगर, मौलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) – निवासी शोपियां, जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा – निवासी वाकुरा, गांदरबल, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब – निवासी कोईल, पुलवामा, डॉ. अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम को अरेस्ट किया है. इनसे से जिसमें मुजम्मिल और आदिल की गिरफ्तारी फरीदाबाद से हुई है.

