रायपुर (छ.ग.): अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने समाज के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री अभिषेक चंद्रकार, (निवासी ग्राम-कोनारी, जिला-दुर्ग (छ.ग.) को दुर्ग जिला के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका मनोनयन उनकी सेवाभाव, कार्यकुशलता, योग्यता और क्षमता को देखते हुए किया गया है।
यह मनोनयन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रभूषण वर्मा की सहमति और निश्चय चंद्रकार की अनुशंसा पर किया गया है। नवनियुक्त श्री अभिषेक चंद्रकार से अपेक्षा की गई है कि वे पूर्ण विश्वास के साथ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में महासभा की गरिमा बनाए रखेंगे और अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही महासभा की बैठकों और कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) मान. पूनम चंद्राकर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने अभिषेक चंद्रकार को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के दुर्ग जिला के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version