वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नए साइकिल में एक अहम सीरीज की शुरुआत कल, यानी 14 नवंबर से होने जा रही है। भारत और मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का लक्ष्य है WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाना।बता दें कि फिलहाल टीम इंडिया तीसरे स्थान (62%) पर है, जबकि साउथ अफ्रीका पांचवें (50%) स्थान पर मौजूद है। दोनों के पास यह मौका है कि सीरीज को 2-0 से जीतकर टॉप-2 में छलांग लगाई जाए। वहीं, हारने वाली टीम के लिए टॉप-5 से बाहर जाने का भी खतरा रहेगा।

छह साल बाद भारतीय सरज़मीं पर साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका आखिरी बार 2019 में भारत आई थी, जब उसे तीनों टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। अब मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के रूप में अफ्रीकी टीम 6 साल बाद भारतीय पिचों पर उतर रही है। टीम ने इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया को हराकर WTC फाइनल जीता था। इसके बाद जिम्बाब्वे को 2-0 से हराया और पाकिस्तान में 1-1 की बराबरी की।

WTC इतिहास : भारत दो बार फाइनल हारा, अफ्रीका पहली बार बना चैंपियन

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में की थी। इसमें 9 टीमें छह-छह प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलती हैं – तीन घरेलू और तीन विदेशी। सभी मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं।

भारत ने अब तक दो बार फाइनल खेला —

2021: न्यूजीलैंड से हार

2023: ऑस्ट्रेलिया से हार

वहीं, 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version