एमपी नगर में एक सांड ने कई परिवारों मेें आतंक फैला दिया था। पिछले कुछ दिनों से यह मवेशी कालोनी में घूम रहा था और धीरे-धीरे आक्रामक हो गया। राहगीरों और घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर हमले करने लगा, जिससे लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतराने लगे। कुछ दिन पहले एक कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद सांड रेबिज से संक्रमित हो गया था। इसके चलते वह और भी आक्रामक हो गया। इस दौरान करीब 12 वाहन चालक उसके हमले में घालय हुए। स्थानीय निवासियों ने निगम और वन विभाग को सूचित किया। अब स्थिति बिगड़ने पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी की टीम ने सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Previous Articleशीतलहर की चेतावनी प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्से में
Next Article दूसरे टेस्ट में गिल का खेलना संदिग्ध

