सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने समाज के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री रेवती चंद्रा को सारंगढ़ बिलाईगढ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति राष्ट्रीय महिला महा सचिव श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की विशेष अनुशंसा पर की गई है, जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण वर्मा ने हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। श्री रेवती लाल चन्द्रा, जो मूल रूप से ग्राम चिकनीडीह (भटगांव) के निवासी हैं वह राजनीति और सामाजिक कार्य दोनों क्षेत्रों में एक मजबूत पकड़ रखते हैं। उनका सफर ग्राम पंचायत चिकनीडीह में पाच और दो बार सरपंच के रूप में शुरू हुआ, जिसके बाद उन्होंने तीन बार जनपद सदस्य और वर्तमान में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष का पद भी संभाला है। इसके अतिरिक्त, वह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और मंडल अध्यक्ष जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं, साथ ही 2004 में लोकसभा सारंगढ़ के सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं। वर्ष 2014 से केंद्रीय समिति में सामाजिक पद पर कार्यरत रहे हैं। श्री चन्द्रा के इस व्यापक अनुभव को देखते हुए, समाज को पूर्ण विश्वास है कि उनके सक्षम नेतृत्व में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में संगठन को नई गति मिलेगी और समाज के उत्थान तथा हितों की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) मान. पूनम चंद्राकर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, राष्ट्रीय महिला महा सचिव लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने रेवती चंद्रा को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के जिला सारंगढ़ बिलाईगढ का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version