कबीर नगर में सौतेले पिता ने कू्ररता की सारी हदें पार कर दी। ढाई साल के मासूस को 10 दिन तक पीट-पीटकर इतना टार्चर किया कि उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आई थी। मासूम से मारपीट का उसकी मां ने भी विरोध नहीं किया। इसके चलते पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मां-बाप दोनों को हिरासत में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक हीरापुर सतनामीपारा निवासी रेशमी (24) ने अपने पहले पति को छोडकर मोहन नगर दुर्ग निवासी आकिब खान (24) से दूसरी शादी की। पहले पति की ओर से रेशमी का 2 साल 7 माह का बेटा प्रशातं सेन था। कुछ माह से दोनों हीरापुर में किराए पर रह रहे हैं। करीब 10 दिन पहले से आकिब मासूम प्रशांत को बेरहमी से पीट रहा था। तीन दिन पहले मासूम का चेहरा सूजा हुआ और आंख लाल देख पड़ोसियों ने उसकी मां से भी पूछताछ कर आपत्ति जताई थी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया हैं। बच्चे के मां-बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version