कवर्धा । भोरमदेव अभ्यारण्य के चिल्फी परिक्षेत्र में दो गौर (बायसन) के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना संरक्षित कक्ष पी.एफ. 333 बहनाखोदरा में हुई। आरोपियों ने करंट का उपयोग कर दोनों बायसन को मार दिया और उनके मांस को काटकर आपस में बाँट लिया।

वन विभाग ने मामले में तेजी दिखाते हुए 18 नवंबर को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

खोजबीन के बाद वन अमले ने पांच आरोपियों को 19 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अन्तू बैगा, सखुराम बैगा, सोनेलाल बैगा, कमलेश यादव और इन्दर बैगा शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की रिमांड का अनुरोध किया गया है ताकि जांच विस्तार से की जा सके।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी वन अमले को दें।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version