छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरूवार रात को राज्य सेवा परीक्षा-2024 के परिणाम जारी कर दिए। इस बार टॉप-10 में लड़को ने बाजी मारी है। इस सूची में दो लड़कीयां भी शामिल हैं। 773 अंक हासिल करके देवेश कुमार साहू अव्वल रहे। ऐसे ही स्वप्रिल वर्मा ने 769.5, यशवंत कुमार देवांगन ने 769, पोलेश्वर साहू ने 767, पारस शर्मा ने 758, शताक्षी पाण्डेय ने 756.5, अंकुश बनर्जी ने 756, सृष्टि गुप्ता ने 755.5, प्रशांत वर्मा ने 755.5, सागर वर्मा ने 745.5 स्कोर हासिल किए है। आयोग ने 17 सेवाओं के 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 26 से 29 जून तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 3737 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद साक्षात्कार लिया गया जो कि 10 नवंबर से 20 नवंबर तक चला।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version