बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपितों ने एक महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। वहीं आरोपितों द्वारा पीड़िता पर मतांतरण करने का दबाव भी बनाने का आरोप है, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मगरलोड थाना में पांच दिन पूर्व एक पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया और उन्हें झांसा में लिया। 17 नवंबर को चारों आरोपितों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर 21 नंवबर की रात में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक अनाचार की घटना हुई है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version