पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बीती रात कई स्थानों पर बमबारी की, जिसमें नौ बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब दोनों के बीच पहले से ही तनाव हैं। इससे दोनों पड़ोसी देशों के संबंध और बिगड़ सकते हैं। तालिबान सरकार ने मंगलवर को दावा किया कि देश के तीन पूर्वी प्रांतों पर बीती रात हवाई हमले किए गए। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला किया हैं। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन हैं। सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। इधर, पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान में आम लागों पर हमला करने से इन्कार किया और कहा कि पाकिस्तान किसी पर हमला करता है तो वह उसकी घोषणा करता हैं। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ल मुजाहिद ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान ने खोस्त प्रांत में एक नागरिक के घर पर बमबारी की जिसमें नौ बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। कुनार और एक महिला की मौत हो गई। कुनार और पक्तिका प्रांतो में भी हवाई हमले किए गए, जिनमें चार लोग घायल हो गए।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version