प्रेदश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। दिन में हल्की धूप और रात में तेजी से लुढ़कते पारे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।
रायपुर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलोंं में ठंड और अधिक महसूस की जा रही है।
दंतेवाड़ा के दुर्गम इलाकों में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम पारा अंबिकापुर में 7.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में इस सीजन का न्यूनतम तापमान है। बिलासपुर, पेण्ड्रारोड, जशपुर और जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे रहा।
गिरेगा पारा:– मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेशभर में रात का पारा एक से तीन डिग्री तक और गिरने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़, विशेषकर कोरिया, सरगुजा और अंबिकापुर क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। इन इलाकों में सुबह-शाम की ठिठुरन और कोहरा बढ़ने के संकेत मिले हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version