आखिरकार 20 साल के लबें अंतराल के बाद भारत में खेलों के सबसे बड़े आयोजनों में से एक कॉमनवेल्थ खेलों की वापसी हो रही हैं। बुधवार को यहां ग्लासगों में हुई कॉमनवेल्थ स्पोट्र्स की जनरल असेंबली में भारत की मेजबानी को मंजूरी दे दी हैं। जनरल असेंबली में 74 देशों ने भारत के पक्ष में वोट दिया। 2030 में इन खेलों का आयोजन अहमदाबाद में होगा। दरअसल, भारत को इन खेलों की मेजबानी मिलना पहले से ही तय था और सिर्फ आधिकारिक मंजूरी मिलनी बाकी थी। भारत दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले, इन खेलों का आयोजन 2010 दिल्ली में हुआ था।

2030 में इन खेलों के 100 साल पूरें होंगे: खास बात यह हैं कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स 100 साल पूरे होने का जश्र मनाएगा। कॉमनवेल्थ स्पोट्र्स के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रूकारे ने कहा, ये कॉमनवेल्थ खेलों के लिए नई सुनहरी शुरूआत हैं। 2030 में अहमदाबद में सौ साल का जश्र होगा। पहली बार इन खेलों का आयोजन 1930 में कनाडा में हुआ था।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version