नेशनल हाईवे 930 पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवारों को ठाकेर मारने से दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार ने पहले बाइक सवार एक युवक और युुवती को टक्कर मारी। भागने के प्रयास में कार चालक ने 40 मीटर आगे चलते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार श्रवण कुमार टोप्पो को भी रौंद दिया। इस दुर्घटना में दीपक यादव और श्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवती प्रमिला मंडावी को तुरंत मानपुर अस्पताल और फिर इलाज के लिए राजनांदगाव मेंडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में भारी आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने मोहला बंद कर सडक जाम कर प्रदर्शन किया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

