शराब पीने मना करने पर बेटे ने अपने ही पिता को पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। कोरिया जिले की चौकी बचरापोंडी के ग्राम बड़े साल्ही चीतामाड़ा से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव खलिहान के पास पड़ा है। थाना कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा, चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ की टीम घटना स्थल पहुंची। मृतक की पहचान जगलाल सिंह के रूप में हुई। पतासाजी के दौरान पता चला की वह धान की रखवाली करने के लिए खेत में सोया था। पुलिस ने डाग स्क्वाड, फारेंसिक एवं सायबर सेल टीम को बुलाया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने व लोगों से पूछताछ करने पर यह पता चला कि मृतक बड़ा लड़का धर्मेंद्र सिंह पिता से वाद विवाद कर रहा था। वह शराबी प्रवृत्ति का था। अपने पिता के मना करने पर भी पैसे के लिए धान बेच दिया करता था। रोज पिता से पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था।
जांच में पता चला कि 24 नवंबर की रात जगलाल धान खरही की रखवाली करने खलिहान में राम करीब 14 बजे सोने गया। धर्मेंद्र रात करीबन दो बजे पहुंचा। वहां पत्थर को पिता के सिर पर पटक दिया, जिसे मौके पर ही जगलाल की मौेत हो गई। इसके बाद साक्ष्य छुपाने पत्थर को घर के कुएं में फेंक दिया। धर्मेंद्र सिंह द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे 27 नवंबर को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया।
शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
Previous Articleठंड के 10 साल का रिकार्ड टूटा रायपुर और अंबिकापुर में
Next Article वृद्ध को हाथियों ने कुचलकर मार डाला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

