केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छोटे बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रामभवन को गिरफ्तार किया है. इंजीनियर की उम्र 40 साल से भी कम बताई जाती है. छापेमारी के दौरान 8 लाख नगद, अनेक सेक्स करने वाले खिलौने, लैपटॉप और यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं. आरोप है कि इन खिलौनों का प्रयोग आरोपी 5 साल से 16 साल तक के बच्चों को लुभाने के लिए किया करता था. सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा और आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप था. यह भी आरोप था कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे. यह लोग बच्चों के साथ यौन शोषण करने के बाद उनकी वीडियो और अन्य तस्वीरें उतार कर बेचने का काम भी करते थे. यह भी आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरों और वीडियो को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग कर प्रकाशित और प्रसारित भी किया जाता था इसके लिए यह लोग डार्क वेब का उपयोग किया करते थे. सीबीआई के मुताबिक, यह भी आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर 5 साल से 16 साल की बच्चों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गैजेट्स का इस्तेमाल किया. सीबीआई ने इन आरोपियों के घरों पर जब तलाशी ली तो 8 लाख नगद, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब कैमरा, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड और खिलौनों समेत इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस बरामद हुए. सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक आरोपी के ईमेल की जांच से पता चला है कि वह बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के उद्देश्य से कथित तौर पर कई भारतीय और विदेशी नागरिकों के संपर्क में भी था. आरोपी ने इंटरनेट पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों का उपयोग करते हुए डार्क नेट इत्यादि के माध्यम से कथित तौर पर बाल यौन उत्पीडऩ सामग्री को भारी मात्रा में बनाया और उन्हें साझा किया. गिरफ्तार आरोपी को आज सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. ध्यान रहे कि बाल यौन शोषण से संबंधित मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने दिल्ली मुख्यालय में एक विशेष यूनिट की स्थापना की है जहां इस तरह के मामलों की जांच की जाती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version