रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिया पेंशन के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में दिपावली की रात सभी पदाधिकारियों तथा पेंशन विहीन कर्मचारियों ने दीया हाथ में लेकर पेंशन का नारा दिया संदेश केवल एक ही पुरानी पेंशन बहाली।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रतिबद्ध है तथा देश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
संघ के आव्हान पर सभी कर्मचारियों ने दिया जलाकर फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कर्मचारियों ने सरकार को पेंशन के मुद्दे पर सोचने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन प्रयोजन किए जा रहे हैं। बिलासपुर धमतरी सुकमा दंतेवाड़ा बलौदाबाजार दुर्ग राजनांदगांव सहित सभी जिलों में दिया जलाकर पेंशन के लिए संदेश दिया गया।
प्रांतीय पदाधिकारी सरिता सिंह बलविंदर कौर अजय कडव इंद्रकांत सौलखे जिला पदाधिकारी महेंद्र साहू रमेश नेगी अशोक मिस्त्री पेंशन विहीन कर्मचारी आशा कंवर बनमोती भोई वंदना सतपथी विनोद सिंह लीलाधर पटेल सहित सभी प्रांतीय जिला तथा ब्लॉक पदाधिकारियों ने दिया जलाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए अन्य कर्मचारियों को जागरूक किया तथा सरकार को संदेश दिया गया कि कर्मचारी अब पुरानी पेंशन बहाली के लिए जागरूक होकर संघर्ष कर रहे हैं।
