सांसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर चर्चा नही कराने पर विरोध करने का इरादा जाहिर कर दिया हैं। इससे संकेत मिल गए हैं कि सदन की कार्यवाही के पहले ही दिन हंगामा हो सकता हैं। सरकार की 14 बिल पेश करने की तैयारी हैं। लोकसभा में जन विश्वास बिल पर सलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने दो घंटे मंथन किया। इसके बावजूद गतिरोध का हल नहीं निकल सका।

