दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस-ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक पर जीत हासिल की है। इससे पहले 12 वार्डों में से 9 भाजपा और 3 आप के पास थे।

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। बीजेपी ने जिन वार्डों में जीत दर्ज की उनमें द्वारका-बी, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, दिचाऊं कलां, शालीमार बाग-बी, विनोद नगर और चांदनी चौक शामिल हैं।

आप ने नरैना, मुण्डका, डाक्षिणपुरी और एक अन्य सीट जीती। कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने संगम विहार-A से 3628 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की। यह कांग्रेस की एकमात्र जीत रही। चांदनी महल से AIFB के मोहम्मद इमरान जीते।

इन 12 वार्डों में मतदान 30 नवंबर को हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 38.51% रहा, जो 2022 में 250 वार्डों पर हुए चुनावों के 50.47% टर्नआउट से काफी कम है।

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सीएम रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग विशेष चर्चा का विषय बना हुआ था। इस सीट पर उपचुनाव सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। कड़े मुकाबले के बीच शालीमार बाग बी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन ने जीत हासिल की, जबकि चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी का विधायक है। यहां भी सेंध लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की। वहीं ढिंचाऊं कलां वार्ड में बीजेपी की रेखा रानी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही द्वारका बी, विनोद नगर, अशोक विहार और ग्रेटर कैलाश पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version